फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रस्तावित एथेनॉल फैक्टरी का विरोध

विज्ञापन
प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर ज्ञापन सौपा-स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बस्ती। भानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम दसिया में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्टरी के निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध जताया। उन्होंने जिलाधिकारी के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य तत्काल रोकने तथा परियोजना के पर्यावरणीय एवं सामाजिक प्रभावों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सतिराम चौधरी, आशाराम चौधरी और रामविलास चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा कि ग्राम दसिया, थाना रूधौली, तहसील भानपुर में एथेनॉल फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री के आसपास लगभग 14-15 गांव स्थित हैं तथा करीब 200 मीटर की दूरी पर दो सरकारी विद्यालय भी मौजूद हैं, जिससे बड़ी आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हो सकती है।
सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल और जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों को तत्काल पूरा किया जाए और फैक्टरी का कार्य रुकवाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया तो वे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें