फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छपिया बुजुर्ग में खड़ंजा लगवाने का विरोध, ग्राम प्रधान ने थाने दी तहरीर

Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के छपिया बुजुर्ग में खड़ंजा लगाने को लेकर ग्राम प्रधान और महिला में विवाद हो गया है। ग्राम प्रधान ने तहरीर दी है कि राजस्व गांव छपिया खुर्द में बुधवार को कच्ची सड़क पर खड़ंजा लगवाया गया था, जिसे बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे लवकुश उर्फ हिमांशु पुत्र शिवदास निवासी राजाजोत ने उखाड़ दिया। घटना का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दूसरी ओर, महिला सीता देवी पत्नी शिवदास ने ग्राम प्रधान के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने चार बिस्सा खेत बैनामा लिया है। उसमें करीब तीन बिस्सा भूमि शेष है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए उनके खेत में खड़ंजा लगवा दिया। उन्होंने कई बार पैमाइश कराने की मांग की, लेकिन ग्राम प्रधान तैयार नहीं हुए। महिला का कहना है कि बुधवार को प्रधान उनके खेत में जबरन खड़ंजा लगवा रहे थे। उसने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन निर्माण कार्य रोकने की बात नहीं मानी गई। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। हर्रैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें