फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुराने विवाद में युवक पर हमला, छह लोगों पर केस

Fri, 24 Oct 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के राजकोट चौराहे के पास सोमवार की रात पुराने विवाद में युवक को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। खटीक माली टोला निवासी रामचंद्र सोनकर ने तहरीर दी कि 20 अक्तूबर की रात करीब 7:30 बजे वह राजकोट चौराहे पर अपने परिचित के यहां गया था। इसी दौरान संजय सोनकर, रमेश सोनकर, मोटे, अनमोल, विकास तथा उनके कई साथी आ गए। रामचंद्र के मुताबिक, आरोपियों ने पहले हुए विवाद की शिकायत थाने में करने की बात पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उन्होंने लात-घूंसे, मुक्के और बेल्ट से मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें