फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हार की कुंठा निकाल रहा विपक्ष : अनिल

Mon, 29 Jul 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ को संबो​धित करते कैबिनेट मन्त्री अनिल राजभर।
विज्ञापन
केंद्रीय बजट पर जनसमर्थन गोष्ठी में बोले कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

गोष्ठी में 253 लोगों ने बजट अभिनंदन प्रस्ताव पर दी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भाजपा कार्यालय पर रविवार को केंद्रीय बजट 2024 पर आयोजित जनसमर्थन गोष्ठी में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि विपक्ष रचनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय राजनैतिक हार की कुंठा निकालने में लगा है। बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। नागरिकों से किए गए हर वादे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है।
यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है। 253 लोगों ने बजट अभिनंदन प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है। कहा कि 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। नौजवानों को अनगिनत नए अवसर मिले। बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाई मिलेगी। यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बजट जन जातीय समाज, पिछड़ों को सशक्त करने की मजबूत योजना के साथ पेश किया गया। उत्तर प्रदेश को इस बजट में 2.44 लाख करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। यह धनराशि प्रदेश के हर वर्ग के विकास पर खर्च की जाएगी। कहा कि छोटे व्यापारियों की बात रखी गयी है। सूक्ष्म और मध्यम वर्ग के व्यापारियों का भारत की प्रगति में विशेष योगदान रहा है। ऐसे में एमएसएमई में आने वाले व्यापारियों और कार्यरत लोगों की समस्याओं के निदान को बजट में विशेष योजनाओं के माध्यम से प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

गोष्ठी को जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, राजेंद्र गौड़, चन्द्र शेखर मुन्ना, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शिव पूजन राजभर ने संबोधित किया। संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर सुखराम गौड़, राना दिनेश प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, आत्मा प्रसाद पाठक, श्रीश पांडेय, शैलेंद्र दुबे, अभिनव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें