बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में पांच जनवरी को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में
बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्य अतिथि बनाने का छात्रसंघ के
महामंत्री रुपेश पांडेय आदि ने विरोध किया है।
रविवार को कॉलेज के
गेट पर बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाकर महामंत्री रूपेश
पांडेय ने कहा कि बसपा हमेशा छात्रसंघ का विरोध करती रही है। ऐसे में
छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बसपा नेता को बुलाने का कोई औचित्य नहीं है।
कहा
कि अवकाश के दिन समारोह का आयोजन कर अन्य को झांसे में लाने का कार्य किया
गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को भरोसे में नहीं लिया गया। विरोध
करने वालों में ऋषभ शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन
सिंह, विपिन उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।