फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में इकलाैते बेटे की मौत, मां घायल

Fri, 11 Oct 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (बस्ती)। फोरलेन पर लोलपुर फ्लाईओवर के पास बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में कार सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से अयोध्या अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव लेकर घर चले आए। परिजनों ने मूड़घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वाल्टरगंज क्षेत्र के गंगापुर (गौरा) गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार पांडेय कचहरी में दस्तावेज लेखक का कार्य करते हैं।
उनकी पत्नी सरमा पांडेय की तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार की सुबह अपनी कार से सरमा पांडेय बेटे अभिषेक पांडेय उर्फ शिवम के साथ लखनऊ गई थीं। देर रात मां-बेटे कार से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर फ्लाईओवर के पास कार के आगे चल रहे ट्रक का टायर फट गया। इसके बाद ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक पांडेय उर्फ शिवम (22) और इनकी मां सरमा पांडेय (46) गंभीर रूप से घायल होकर कार में फंस गए। अस्पताल में पहुंचे परिजन अभिषेक के शव को लेकर रात दो बजे घर चले आए। ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें