फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अभी और खाइए हिचकोले... महज 15 फीसदी सड़कें ही गड्ढा मुक्ति

Fri, 11 Oct 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पीडब्ल्यूडी के अधीन सड़कों पर हिचकोले अभी और खाना पड़ेगा। महज 15 फीसदी सड़कों ही गड्ढा मुक्त हो पाई हैं।
जबकि मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक 10 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लेना था। मगर जिम्मेदार 30 अक्तूबर तक का वक्त बता रहे हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले में 949.76 किमी के सापेक्ष सिर्फ 150 किमी सड़क ही गड्ढा मुक्त हो पाई हैं।
20 दिन में 799 किमी सड़क गड्ढा मुक्त हो पाएगी या नहीं, इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पीडब्ल्यूडी की दो शाखा प्रांतीय खंड और निर्माण खंड- एक को मिलकर 949.76 किमी सड़क को इस बार गड्ढा मुक्त बनाना था।
विज्ञापन

इसमें निर्माण खंड-एक की 400 और प्रांतीय खंड की 549 किमी सड़क शामिल है। कहीं-कहीं पैच कार्य के बाद भी गड्ढे बरकरार हैं। दोनों खंड के अभियंता इस बाबत कुछ भी बताने से इन्कार करते हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गड्ढा मुक्ति अभियान 30 अक्तूबर तक चलेगा, अभी इसकी कोई समीक्षा नहीं हो रही है। दोनों खंड के अधिशासी अभियंता इं. अवधेश कुमार भी स्पष्ट जवाब देने से इन्कार कर दिया। कहा कि सड़कें गड्ढा मुक्त की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक दशहरा, दीपावली आदि त्योहारों के दृष्टिगत सड़कों को गड्ढामुक्त करना था।
मगर, अभियान में धीमी गति के कारण जिम्मेदार अब मुश्किल में फंस गए हैं। उनसे जवाब देते भी नहीं बन रहा है।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें