फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जलाया नाईक का पुतला

Sun, 10 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं शनिवार को एपीएन कालेज के पास जाकिर नाईक का पुतला फूंका और आतंकवाद और जाकिर नाईक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

 भाजपा नेता प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने कहा की जाकिर नाईक के फाउंडेशन को रद्द किया जाना चाहिए। जाकिर देश के तमाम युवाओं को बरगलाकर उन्हें आतंकवादी के रूप में तैयार करता था। अभी हाल की ही घटना में एक बड़ा खुलासा हुआ है इसमें हिजबुल आतंकी बुरहान बानी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय था। उसने सोशल मीडिया के  जरिए ही युवाओं को अपना फैन बनाया था। लेकिन बुरहान खुद जाकिर नाइक का फैन  था। इसकी पुष्टि करते हैं उसके आखिरी ट्वीट, इसमें उसने जाकिर नाइक का  समर्थन किया था। 10 लाख का इनामी बुरहान वानी शुक्रवार को एक मुठभेड़ में  मारा गया।
विज्ञापन

 भाजपा के मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि जाकिर राष्ट्रीय सुरक्षा  के लिए खतरा है तथा उनके भाषणों से साफ होता है कि उन्होंने लोगों को  ‘भड़काया’। इस मौके पर भाजपा नेता अनूप खरे, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, युवा मोर्चा  जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, राजन मिश्र,  अभिनव उपाघ्याय, राजेश पाल  चौधरी, वरुण पाण्डेय, आलोक पाण्डेय, शिवांशु मिश्र, ओमकार चौधरी, शरद सिंह  रावत, अजय पाल, विमलेश त्रिपाठी, मनीष पाण्डेय, ऋषभ त्रिपाठी, सतेंद्र  चौधरी, आशीष शुक्ल, उज्जवल सिंह, दिनेश सिंह, शशांक पटेल, विवेक  सिंह, सैंकी सरदार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें