सल्टौआ। ब्लाॅक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 109 में सिर्फ 60 बीएलओ उपस्थित रहे। एडीओ पंचायत वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी अरुणेश पाल ने सर्वे से संबंधित विलोपन व परिवर्धन प्रपत्र के साथ किट उपलब्ध कराई। प्रशिक्षण में रतनेश चौधरी, कल्पना, नीलू शर्मा, अमित श्रीवास्तव, अजय वर्मा, सत्यप्रकाश, कन्हैया लाल, सरफराज, गोविंद चौधरी, सुमित्रा आदि मौजूद रहे। संवाद