बनकटी। गांवों में तकनीकी सहायक की स्थायी तैनाती न होने से 27 दिनों से गांवों में नए कार्यों के एस्टीमेट नहीं बनने से विकास कार्य बाधित हैं।
जानकारी के अनुसार, तकनीकी सहायक न होने से बेलसुही, खड़हुआ, पगार खास, मोहनाखोर, पड़ियापार, जय विजय, सिकरा बारगाह, भौंरा, एकमा, डड़वा कांची, खड़हुआ उर्फ छविलहा आदि गांवों में नए विकास कार्य बाधित हैं। प्रधान लक्ष्मी देवी, बबलू दूवे, अरविंद कुमार, श्रावण कुमार चौधरी आदि ने स्थायी टीए तैनात करने की मांग की है। बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जेई अंसार हुसैन को एमबी आदि का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। स्थायी तकनीकी सहायक के लिए जिले पर प्रस्ताव भेजा गया है।