बस्ती। न्यायालय में तैनात स्टेनोग्राॅफर के गायब हुए मोबाइल से 22 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन फ्रऍड के मामले में केस दर्ज किया है। न्यायालय में स्टेनोग्राॅफर सुधांशु शुक्ल ने तहरीर देकर बताया कि उनका मोबाइल रोडवेज के पास एक अक्तूबर को गिर गया। इसमें उनके एक्सिस बैंक व एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड था। इसकी शिकायत कोतवाली में करने के बाद उसी दिन मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवा दिया। एक अक्तूबर को ही सुबह करीब दस बजे अज्ञात व्यक्ति ने 22 हजार 107 रुपये की शॉपिंग ऑनलाइन कर ली। संवाद
ि