फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर का ऑनलाइन सौदा पड़ा, गंवाए 1.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक से शुरू हुई थी बातचीत, दुबौलिया थाने में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर का सौदा करना दुबौलिया थानाक्षेत्र के जोगहटा निवासी फूलचंद को भारी पड़ गया। खाते में रकम मंगाने के बाद डिलीवरी नहीं मिली तो पीड़ित थक हारकर पुलिस के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

फूलचंद के मुताबिक अक्तूबर-नवंबर में फेसबुक पर अर्जुन नाम की कंपनी के ट्रैक्टर की बिक्री का विज्ञापन आया था। उसने मोबाइल से संपर्क किया तो जय किशन नाम का व्यक्ति बात करने लगा। विश्वास दिलाकर उसने अपने खाते में रकम मंगा ली। इसके बाद संपर्क होना बंद हो गया। थानाध्यक्ष के अनुसार मुख्य आरोपी जय किशन नाम पता अज्ञात के अलावा मोनू नाम के शख्स जिसके खाते में रकम मंगाई गई और विकास पटेल नाम के एक अन्य व्यक्ति पर आईएक्ट और धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें