फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मनोज गौड की फाइल फोटो
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के टेमा चौराहे पर शुक्रवार की रात देर करीब 11 बजे दो बाइकों ककी आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मनोज गौड़ निवासी टेमा, सूरज निवासी रानीपुर और अंबेश शर्मा निवासी बिगहिया के रूप में हुई है। मनोज की लखनऊ ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद तीनों युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंसी से कैली अस्पताल में भर्ती कराया था। मनोज गौड़ की हालत गंभीर देखकर डाॅक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते वक्त कप्तानगंज के पास मौत हो गई। नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया है। मनोज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें