अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
सल्टौआ/वाल्टरगंज (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर चौराहे के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट से मोटरसाइकिल एक सवार की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के जिनवा गांव निवासी रजत शुक्ल (22), प्रिंस शुक्ल (25) सनी (18) निवासी आमा शुक्ल बस्ती की तरफ से आ रहे थे कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से रजत की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रिंस व शनि घायल हो गए मौके पर पहुंची वाल्टरगंज व सोनहा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया व शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।