फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनईपुर को हरा मुईली ने जीता फाइनल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
चनईपुर को हरा मुइली ने जीता फाइनल का खिताब
विज्ञापन

दुबौला (बस्ती)। गौर विकास खंड के ग्राम पंचायत मिरवापुर में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला चनईपुर व मुइली के बीच हुआ।
विज्ञापन

मुइली के कप्तान राघव सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर छह विकेट खोकर 1 सौ 47 रन बनाया। राजकुमार यादव ने सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। चनईपुर की तरफ से गेंदबाज कुलदीप से दो विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चनईपुर की टीम बारह ओवर में आठ विकेट खोकर एक सौ दस रन ही बना सकी। राजकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दुर्गेश चौहान को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। बसपा के कप्तानगंज से विधानसभा प्रत्याशी जहीर अहमद जिम्मी ने खिलाड़ियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन कृष्णा गौतम, पूर्व प्रधान राजमणि पांडेय, शत्रुघ्न मौर्य, फूलचंद शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, नवीन, सूरज, विशाल, रमन, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें