फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएमओ के निरीक्षण में एक कर्मी गैरहाजिर

Sat, 24 Aug 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे शुक्रवार को सीएचसी सांऊघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका में आप्ट्रोमेरिस्ट सिद्धार्थ शंकर राव अनुपस्थित पाए गए। उनके बारे में शासन के अनुरूप कार्य नहीं करने की भी शिकायत मिली। सीएमओ ने उनका अगस्त माह का वेतन बाधित कर उनसे स्पष्टी करण तलब किया है।
विज्ञापन

इस दौरान बाथरूम और यूरिन कंटेनर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। ड्रेसिग ड्रम एवं अन्य कार्य से जुड़े फार्मासिस्ट विनय शुक्ला का कार्य संतोष जनक नहीं पाया गया। इनका वेतन बाधित किया गया। इसके अलावा इस दौरान कोड़रा की सरोज देवी को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। इसके बाद सीएमओ एचडब्ल्यूसी अमौली का निरीक्षण किया। भवन न होने के कारण यहां तैनात सीएचओ रिचा जायसवाल का स्थानांतरण एचडब्ल्यूसी सिहारी में करने का निर्णय लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें