भानपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को रामनगर ब्लाॅक परिसर में वन प्रभाग की ओर से पौधरोपण किया गया। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह व बीडीओ राजेश कुमार ने गुलमोहर, छितवन, आम और आंवला के पौधे रोपे। लोगों से भी अपनी मां के नाम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। वनक्षेत्राधिकारी सोनल वर्मा ने ग्रामीणों में पौधे वितरित कर उन्हें रोपित करने की अपील की। वन दरोगा सदानंद शुक्ला, संजय सिंह, जयशंकर प्रसाद, असगर अली, केशराम, संतलाल आदि मौजूद रहे। संवाद