कलवारी। राम जानकी मार्ग के दोनों तरफ उगे झाड़ियों की सफाई का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने शुरू कर दिया है। राम जानकी मार्ग के छावनी से लेकर रामपुर तक लगभग 55 किलोमीटर सड़क के दोनों तरफ सफाई हो रही है। झाड़ी साफ कर रहे आकाश ने बताया कि इसकी सफाई बरसात के पहले हर साल होती है इस सफाई से सड़क पर जो बरसात का पानी रहता है वह सड़क के किनारे न रूक कर आसानी से बह जाता है तथा जो बड़े झाड़ हो गये हैं उनको काट देने से सड़क के अगल-बगल जो वाहन आते-आते हैं वह दिखाई पड़ने लगते हैं।