भाई के साथ इलाज कराने अयोध्या जा रही थीं दोनों बहनें
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। बाइक पर बैठ कर दवा कराने जाते समय अयोध्या बाईपास पर बूथ नंबर चार के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार परशुरामपुर थाना क्षेत्र में ब्याही एक बहन की मौत हो गई। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज दर्शननगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल महिला को अभी तक होश नहीं आया है। घटना में बाइक चला रहा उनका भाई बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बदरापुर गांव निवासी डाॅली मिश्रा पत्नी दुर्गा दयाल पांडेय अपनी बहन रीतू मिश्रा पत्नी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के साथ अपने भाई पिंटू मिश्रा के साथ बाइक पर बैठकर इलाज कराने अयोध्या जा रही थीं। इसी दौरान अयोध्या बाइपास पर ट्रक ने बाइक चपेट में ले लिया था। बाइक से दोनों बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाली मिश्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रीतू की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।