फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बाइक से अकेले आ-जा सकेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाइक से अकेले आ-जा सकेंगे लोग
विज्ञापन

महिला को बाइक पर बैठाने के लिए लेनी होगी अनुमति
कंटेनमेंट इलाकों को भी राहत, अब जिला ऑरेेंज जोन में
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के पांचों कंटेनमेंट जोन में 28 दिनों तक कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं मिला है। ऐसे में डीएम आशुतोष निरंजन ने जिले को ऑरेंज जोन घोषित कर कंटेनमेंट क्षेत्रों को भी प्रतिबंध से मुक्त कर दिया है। यहां भी सुबह सात से शाम सात बजे तक आवागमन की छूट रहेगी। दुकानें भी खुलेंगी।
शासन के निर्देश के क्रम में बाइक पर अकेले चलने की छूट है। सवारी बैठाकर चलने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। हां यदि महिला जो बाइक अथवा कोई दो पहिया वाहन नहीं चला सकती है उसे बैठाकर ले जाया जा सकता है। इसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

जिले में 31 मार्च से कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। शहर के तुरकहिया, मिल्लतनगर, गिदही खुर्द, जमोहरा तथा परसा जाफर में कुल 23 केस सामने आए। तुरकहिया में एक पॉजिटिव युवक की मौत सबसे पहले हुई थी। इसके बाद इन पांचों स्थानों को प्रशासन ने हॉट स्पाट घोषित कर दिया। कड़ी निगरानी में यहां आवागमन पर प्रतिबंध लगाकर रैंडम जांच कराई गई। सभी पॉजिटिव केस लगातार दो बार की जांच में निगेटिव आए। उन्हें घर भेज दिया गया। तब से लेकर अब तक 28 दिन बीत गए हैं। ऐसे में दो चरणों में इन पांचों स्थलों से जिला प्रशासन ने प्रतिबंध हटा लिया गया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी।
विज्ञापन

व्यक्तिगत निर्माण पर रोक जारी
डीएम ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम के सभी क्षेत्रों में कार्य होगा, मगर व्यक्तिगत निर्माण पर अब भी रोक है। कोई भी व्यक्तिगत निर्माण कराता पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें