बस्ती। गनेशपुर नगर पंचायत स्थित हंस राज इंटर कॉलेज में मंगलवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी हुई। राजनीतिक स्थिरता के लिए इसे जरूरी बताया गया। संचालन जिला संयोजक सचिन सिंह के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दयाराम चौधरी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संयोजक भूपेंद्र सिंह राणा ने इसके महत्व और इससे होने वाले लाभ पर विस्तार से चर्चा की। प्राचार्य देवेंद्र नाथ मिश्र, जय प्रकाश मिश्र और मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल भी उपस्थित रहे। सगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने चुनावी प्रणाली में सुधार और देश में राजनीतिक स्थिरता लाने वाली इस पहल के सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उपस्थित नागरिकों और छात्रों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दिखाई और अपने सवालों के माध्यम से विचार-विमर्श में योगदान दिया।