फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पशु बाड़े में आग लगाने के आरोप में एक नामजद

Thu, 06 Feb 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। संसारपुर फुटहिया में पशुओं के बाड़े में आग लगाकर भागने के मामले में एक आरोपी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बुद्धिसागर ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि तीन फरवरी की रात में बाड़े में आग लग गई थी।
विज्ञापन

हादसे में एक पशु की मौत जबकि दो पशु झुलस गए थे। आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों की निगाह आग लगाकर भागने वाले पर पड़ी तो शोर मचाकर उसका पीछा किया। मगर, वह भाग लिया था।
भागते समय उसका पर्स और मोबाइल गिर गया। उसमें मिले आधार पर श्रवण कुमार निवासी अहिरौलिया पोखरा बाजार लिखा था। प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ने पशुओं के बाड़े में आग क्यों लगाई यह उसके पकड़े जाने केे बाद ही पता चल पाएगा। केस दर्ज कर उसकी तलाया की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें