वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती रूधौली मार्ग पर स्थित बसडिला पेट्रोल पंप के देर शाम तेज गति से आ रहा बाइक सवार पैदल शौच करने जा रहे बाबूराम (55) पुत्र जगई निवासी बालेडीहा थाना वॉल्टरगंज को टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर स्थित मनोरी पुलिस चौकी के सामने उत्तर तरफ कार बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक महिला तथा चालक नाम पता अज्ञात को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया तथा कार बाइक को कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगा। संवाद