महादेवा। महादेवा-लालगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना क्षेत्र के मटियारिया गांव के 21 सूरज पुत्र हरिवंश बस्ती से बाइक से घर आ रहे थे। एक पेट्रोल पंप के सामने बाइक से भिड़ंत हो गई। चालक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे महादेवा चौकी के प्रभारी तेरस नाथ यादव ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को पीएचसी भिजवाया। संवाद