बस्ती। जिले के सभी तहसील में एक-एक हेलीपैड बनाए जाने की पहल शुरू हो गई है। शासन स्तर से जारी गाइडलाइन के अनुसार हेलीपैड स्थायी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से बनाए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने भूमि की मांग की है।
अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने एसडीएम सदर और भानपुर को पत्र लिखकर हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। हर तहसील में हेलीपैड बनाने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। यह हेलीपैड 50 गुणा 50 मीटर भूमि में बनेगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक इं. अवधेश कुमार ने एसडीएम सदर व एसडीएम भानपुर को पत्र लिखकर हेलीपैड निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। शासन के निर्देश पर हर तहसील में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। जमीन का आवंटन होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से उस जमीन पर स्थायी हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा। एसडीएम को लिखे पत्र में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड वन ने कहा है कि तहसील मुख्यालय पर हेलीपैड निर्माण के लिए 50 गुणा 50 मीटर भूमि की आवश्यकता है। जमीन की दूरी तहसील मुख्यालय से एक किलोमीटर के अंदर होनी चाहिए। भूमि मिलने के बाद स्टीमेट बनाकर अप्रूवल के लिए शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद बजट का निर्धारण होगा। वीवीआईपी कार्यक्रमों में सहूलियत होगी।