फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

कुदरहा (बस्ती )। कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही गांव के दक्षिण बंगलिया आम के बाग में 35 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। बाग में आम बीनने पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों ने शव को लटकता देख शोर मचाया तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। थाना क्षेत्र के छरदही गांव निवासी सुनील गौतम (35) रविवार दोपहर से ही घर से लापता थे। शाम करीब चार बजे सुनील गौतम का शव बाग में आम के पेड़ से लटकता मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह चौकी इंचार्ज गायघाट राम वशिष्ठ हमराहियों के साथ पहुंचकर घटनास्थल का जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पूछताछ में पता चला कि सुनील गौतम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दूसरे नंबर पर राकेश रोजी-रोटी कमाने के लिए दिल्ली में है। जबकि, छोटा भाई सुरेश पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बहराइच जिले में तैनात है। सुनील अपने पीछे खुशबू (12), खुशी (10) और आदित्य (7) पत्नी माधुरी माता विमला देवी को छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें