हसउर के युवक की मुंबई में मौत, परिवार में मातम
दुबौला (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हसउर निवासी 40 वर्षीय परमात्मा की मुंबई में ट्रेन से पांव फिसलने के कारण मौत हो गई। रविवार रात यह खबर घर वालों को मिली तो परिवार में मातम छा गई। तीन भाइयों में सबसे बड़े परमात्मा छह मई 2021 को घर से कमाने के लिए मुंबई गए थे। रोज की तरह सोमवार की देर शाम उन्होंने घर पर फोन भी किया था। जिस पर अगले माह घर आने को कह रहे थे। बताया जाता है कि वह अपने किसी मित्र से मिलने ट्रेन से रात नौ बजे निकले थे। वहीं, पर ट्रेन से फिसलकर गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। परमात्मा के बड़े पुत्र विशाल और गांव के अन्य लोग वहीं पर रहते हैं। पिता छोटेलाल, माता लालमती, पत्नी संगीता, छोटे पुत्र विकास और अमन का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।