फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक और मौत, 29 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक और मौत, 29 नए केस
विज्ञापन

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 434, संक्रमण के कारण 74 लोग गवां चुके जान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 29 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक संक्रमित की मौत हो गई। अब तक संक्रमण के कारण 74 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3773 पहुंच गई है। सोमवार को आठ मरीजों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3265 लोग निगेटिव हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 434 है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
जिले में तमाम सतर्कता के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। प्रशासन ने पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन, ओपेक कैली, मुंडेरवा सीएचसी आदि अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा रहा है। लक्षण सामान्य मिलने पर पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। ओपेक चिकित्सालय कैली में गंभीर रोगियों के इलाज की व्यवस्था है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 128095 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 126513 लोगों की रिपोर्ट मिल चुकी है। 122740 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1582 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिलेभर में 159 जगहों को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 78, हर्रैया में 57, भानपुर में 10 व रुधौली में 14 कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेंमेंट जोन में सामान्य रूप से जनजीवन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा भुगतान
सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के बकाए भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही उन्हें कोविड-19 के सर्विलांस, नियमित टीकाकरण एवं राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 750 रुपये के मानदेय का भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें