फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में डेंगू का एक मरीज मिला

Wed, 11 Feb 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में डेंगू ने दस्तक दे दिया है। महरीखांवा मोहल्ले में डेंगू का एक मरीज मिला है। मोहल्ले के रहने वाले आठ वर्षीय बालक को परिजनों ने जिला अस्पताल बस्ती में बाल रोग विशेषज्ञ को सोमवार को दिखाया था। चिकित्सक ने डेंगू की जांच लिखी थी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल के पैथॉलोजी लैब में उसका सैंपल लेकर जांच की गई। मंगलवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार का कहना है कि मरीज पिछले कुछ समय से कहीं बाहर नहीं गया है। वह मोहल्ले के ही एक स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ समय से उसे बुखार व अन्य समस्या थी। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएमओ कार्यालय से मरीज के परिजनों से पूछताछ की गई। जिला मलेरिया विभाग की ओर से मरीज के घर पर फाॅगिंग और दवा का छिड़काव कराया जाएगा। परिवार के अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
इसी के साथ आसपास के घरों के लोगों से मच्छरों से बचाव की जानकारी देने के साथ ही मच्छरों के उन्मूलन में सहयोग के लिए कहा जाएगा। सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बताया कि रिपोर्ट की जानकारी होते ही निरोधात्मक कार्रवाई के लिए नगरीय टीम को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें