कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 61 नए पॉजिटिव
बस्ती। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीआरडी मेडिकल कालेज से को आई रिपोर्ट में 61 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब कुल संख्या 2895 हो गई है। ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान एक संक्रमित की मौत हो गई है। इसके चलते मृतकों की संख्या 60 हो गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 375 बताई गई है। 42 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 2460 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले से अब तक 92397 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। उसमें 91199 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 88243 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जबकि 2834 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को अब भी 1195 के रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि 1924 का नमूना भेजा गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 180 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसमें सदर तहसील में 92, हर्रैया में 46, भानपुर में 22 व रुधौली में 20 कंटेनमेंट जोन है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए डीएम ने लोगों को प्रोटोकाल के तहत बाजार में आने जाने के अलावा आवश्यकता पर ही घर से निकलने को कहा है। उन्होंने बाजार में निकलने पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत मुंह पर मास्क लगाकर निकलने, भीड़ भाड़ वाले स्थलों पर जाने से बचने यदि जाना जरूरी ही हो तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा है। डीएम ने कहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल जांच की व्यवस्था जिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय कैली में है। जहां से 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जाती है।