फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली व स्वाट की संयुक्त टीम से मंगलवार/बुधवार रात करीब ढाई बजे बांसी रोड हर्दिया के पास हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार किया गया। गोंडा जिले के धानेपुर निवासी उमेश बरुआर नाम के इस आरोपित के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी।
इस दौरान बदमाश ने भी गोली चलाई लेकिन वह स्वाट टीम के सिपाही धीरज के हाथ के छूते निकल गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया उमेश बरुआर गांधीनगर में डिकी तोड़कर तीन लाख रुपये चोरी करने के मामले में शामिल रहा है। इसके एक साथी सुरेश बरुआर को 17 मार्च को पुलिस ने शास्त्री चौक गांधीनगर से गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा, कारतूस, बाइक व बाइक बरामद किया गया। एसपी के अनुसार उमेश बरुआर पर थाना कैंट व कोतवाली जनपद अयोध्या, थाना कर्नलगंज जनपद गोंडा व थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर में चोरी, लूट आदि के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह लोग बैंकों के आसपास रेकी कर लोगों को चकमा देकर बैग/डिकी में रखे हुए रुपये/सामान लेकर फरार हो जाते हैं। गांधीनगर में डिकी तोड़कर चोरी के मामले में शामिल होने की उसने बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि चोरी किए तीन लाख रुपये में से उसे 75 हजार रुपये हिस्से में मिले थे। जिसमें से सभी रुपये खर्च हो गए। केवल 15 सौ रुपये बचे थे जो उसके पास से बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल राधेश्याम राय के अलावा एसएसआई कोतवाली योगेंद्र नाथ, एसआई मनीष कुमार जायसवाल के अलावा कोतवाली व स्वाट टीम शामिल रही।
विज्ञापन

यह थी घटना
बलरामपुर जिले के रहने वाले दुर्गेश प्रताप सिंह कोतवाली क्षेत्र के ब्लॉक रोड पर रहकर प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। दुर्गेश के अनुसार नौ मार्च को करीब तीन बजे गांधीनगर एसबीआई शाखा पर पहुंचे और अपने खाते से तीन लाख रुपये किसी काम से निकाला। रुपये का बंडल बैंक के बाहर खड़ी बाइक की डिकी में रखकर दूसरी पटरी पर स्थित एक दुकान पर चाय पीने चले गए। थोड़ी देर बाद जब लौटे तो डिकी खुली थी और अंदर रखे रुपये गायब थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें