फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे के डिवाइडर पर पलटी कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के डिवाइडर पर पलटी कार, चार घायल
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हाईवे के गड़हा गौतम के निकट शनिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। घटना में कार सवार दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने घायलों में एक बच्चे की हालत नाजुक बताई है।
गोरखपुर जिले के खोराबार के रहने वाले महेंद्र कश्यप अपने परिवार के साथ लखीमपुर जिले के मैलानी जंक्शन में निजी क्लीनिक चलाते हैं। एक सप्ताह पहले उनकी माता चंद्रावती की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। महेंद्र कश्यप ने उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराया था, हालत में सुधार न होने के कारण महेंद्र कश्यप शनिवार को एंबुलेंस से मां को गोरखपुर ले जा रहे थे। एंबुलेंस से परिवार के लोग थे और ये अपने दोस्त ओम प्रकाश गुप्ता की कार से पीछे आ रहे थे। शनिवार शाम चार बजे जैसे ही ये लोग हाईवे के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम फ्लाई ओवर को पार करके आगे बढ़े तभी पीछे से कार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में कार चालक ओम प्रकाश गुप्ता (50) पुत्र नेबु लाल गुप्ता निवासी मैलानी जंक्शन लखीमपुर खीरी, महेंद्र कश्यप (43), बेटा आदित्य (13) और रुद्रपुर देवरिया की रहने वाली भांजी अनुष्का (12) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सभी को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दिया है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। घायलों में आदित्य की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि दुर्घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें