बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस ने अवैध देसी रिवाल्वर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान मडेरिया चौराहा से गौरा पांडेय के बीच में अजीत कुमार पांडेय निवासी परसपुर थाना परशुरामपुर को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास अवैध देसी रिवाल्वर मिला। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद