बस्ती। सोनहा पुलिस ने 22 शीशी देसी शराब के साथ रामनगर कठौतिया निवासी राजेश मिश्रा को रविवार को गिरफ्तार किया है। थानेदार महेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने होली के दिन शराब की दुकानों की बंदी के दिन खपाने के लिए 22 शीशी देसी शराब अवैध रूप से एकत्र की थी। आरोपी पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद