फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा के बदमाशों ने उड़ाए थे 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा के बदमाशों ने उड़ाए थे 50 हजार
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। जिले की स्वॉट टीम और छावनी पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के बाद रिटायर्ड शिक्षक की स्कूटी से 50 हजार रुपये उड़ाए जाने के मामले का पर्दाफाश कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले गोंडा के दिग्गी गिरोह के कब्जे से नकदी, घटना में इस्तेमाल बाइक व चाकू को बरामद कर लिया गया। पुलिस के हत्थे गिरोह का सरगना चढ़ गया है।
प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि पकड़ा गया बलराम बरुवार निवासी दुल्हापुर बनकट, थाना धानेपुर, गोंडा इस गिरोह का सरगना है। उस पर गोंडा, बहराइच, बाराबंकी व बस्ती में लूट, चोरी समेत कई मुकदमे में दर्ज हैं। चेकिंग के दौरान पूर्वांचल बैंक छावनी के पास से उसे दबोच लिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बलराम ने कबूल किया कि बभनगांवा निवासी रिटायर्ड शिक्षक संत प्रसाद सिंह की डिकी से दो जुलाई को उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रुपये चुराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में रवि बरूवार, हरिश्चंद्र बरूवार निवासी बलदुपुरवा, थाना धानेपुर व धानेपुर के मोड़ाडीहा निवासी मनोज बरूवार उर्फ नादू शामिल थे। पुलिस ने उसके कब्जे से 9400 रुपये व अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी छावनी के साथ स्वाट टीम प्रभारी राज कुमार पांडेय, एसआई विजय यादव, एसआई मुकुंद त्रिपाठी, कांस्टेबल महेंद्र यादव, मनोज राय, मनिन्द्र प्रताप चन्द, रमेश गुप्ता, रवि शंकर शाह, देवेंद्र निषाद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें