सवा किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
सिकंदरपुर। परशुरामपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। सोमवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर परशुरामपुर थाने की टीम ने नाकेबंदी कर बेनीनगर गांव के समीप पुलिया के पास से संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी पहचान मुकेश उर्फ विपिन श्रीवास्तव निवासी चौरी बाजार के रूप में हुई। उसके पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक पर एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद