फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शक्ति हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश

Mon, 30 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- नागेश के घर से मिले डीवीआर का पासवर्ड न मिलने से फुटेज नहीं देख सकी पुलिस
विज्ञापन

- भाजपा नेता नागेश के मैरिज हॉल पर पहुंची पुलिस, दुकानदारों से पूछताछ
- पुलिस ने मुख्य आरोपी नागेश के घर से डीवीआर लिया है कब्जे में

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शक्ति सिंह हत्याकांड में पुलिस ने नामजद आरोपी मनोज शुक्ल को रमवापुर मोड़ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उससे नगर थाने में पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह की तलाश में कंपनी बाग स्थित जय शक्ति कॉम्प्लेक्स और मैरिज हाॅल पर पुलिस पहुंची। किसान पीजी कॉलेज के सामने स्थित जय शक्ति आश्रम पर भी पुलिस गई। पुलिस की अन्य तीन टीमों ने कई जगह दबिश दी मगर कोई सुराग नहीं मिला।
नागेश के घर का सीसीटीवी का डीवीआर पुलिस के हाथ लगा था मगर उसका पॉसवर्ड न मिलने कारण पुलिस फुटेज नहीं देख सकी। बताया जा रहा है कि पुलिस पॉसवर्ड क्रैक करने का प्रयास कर रही है। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी शक्ति सिंह का अपहरण कर हत्या और शव छिपाने के आरोप में उसके भाई विक्रम प्रताप सिंह ने गांव के ही भाजपा नेता नागेश प्रताप सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे बाबा के जमाने की रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि रानीपुर बेलाड़ी निवासी शक्ति सिंह की हत्या करके लाश दुबौलिया थानाक्षेत्र के सैफाबाद बंधे के किनारे सरयू नदी में फेंक दी गई थी। 26 सितंबर की सुबह कुछ लोगों ने तटबंध के पत्थरों पर खून के धब्बे देखे। शक होने पर आगे बढ़े तो पानी में दो बोरे दिखे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बोरे में युवक का शव मिला था। बाद में शक्ति सिंह के रूप में पहचान हुई।
विज्ञापन

00

भाई ने लगाया है अपहरण कर हत्या का आरोप
शिनाख्त के बाद शक्ति के भाई विक्रम ने गांव के ही नागेश सिंह, रवि सिंह, शैलेश सिंह और मनोज शुक्ला पर हत्या का आरोप लगाया था। तहरीर में आरोप लगाया कि इन लोगों ने 24 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट से शक्ति का अपहरण किया था। तहरीर के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक के बेटे और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता राना नागेश प्रताप सिंह सहित चारों नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण करके हत्या और शव छिपाने का प्रयास करने की धारा में केस दर्ज करके जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें