फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फायरिंग का एक आरोपी गिरफ्तार, दो नहीं आए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के बेईली स्थित एक मैरिज हाॅल के पास 25 फरवरी की रात दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के एक आरोपी विनीत उपाध्याय को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 32 बोर का पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में तीन नामजद और पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। 20 दिन बाद भी पुलिस के हत्थे अन्य नामजद आरोपी नहीं चढ़ पाए हैं।
पुलिस के अनुसार, फायरिंग ठेकेदारी के विवाद में हुआ था। एक दिन पहले बस्ती में पूजा भंडार के पास दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। कलवारी के सीओ संजय सिंह ने बताया कि पकड़ा गया वांछित आरोपी विनीत उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। दो अन्य नामजद आरोपियों जुबेर और नवनीत की तलाश में पुलिस की तीनों टीमें लगी हैं। जल्द ही वे भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि कलवारी थाना क्षेत्र मके बेईली में एक मैरिज हाॅल के पास शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई थी। इससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई थी। फायरिंग के पीछे दो ठेकेदारों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद बताया गया था। उस समय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि करीब चार राउंड गोलियां चलीं थीं।
इससे समारोह में अफरातफरी मच गई थी और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात का पूरा घटनाक्रम मैरिज हॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें