फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैफिक पुलिसकर्मी से उलझने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक दिन पहले शनिवार की शाम रोडवेज के निकट तिराहे पर ट्रैफिक सिपाही से उलझना महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने सिपाही अभिमन्यु कुमार की तहरीर पर विवाद करने वाले युवक आदित्य पांडेय निवासी जयपुरवा और राजू कश्यप पता अज्ञात के खिलाफ देर रात प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें से एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

तहरीर में सिपाही अभिमन्यु ने कहा कि उनकी ड्यूटी रोडवेज के निकट मालवीय तिराहे पर लगी हुई थी। शनिवार को आरोपी युवक बाइक संख्या यूपी 58 एबी 9524 से आए और सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर दिए। उन्होंने गाड़ी किनारे खड़ी करने के लिए कहा तो दोनाें युवक उनसे बदसलूकी पर उतर आए। उनसे गाली गलौज करने के अलावा मारपीट का भी प्रयास किया गया। सिपाही को दोनों युवकों ने झड़प के दौरान धक्का भी दिया। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। कोतवाली पुलिस वीडियो में दिख रहे एक युवक आदित्य को अगले दिन रविवार को गांवगोड़िया मोहल्ले से गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।
कोट
रोडवेज के पास ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सिपाही से दो युवकों ने बदसलूकी करने के साथ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया था। यह मामला संज्ञान में आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एक आरोपी की गिरफ्तारी करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, सीओ सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें