फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : एक तिहाई का भी निस्तारण नहीं

विज्ञापन
समस्या सुनते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस में आए अधिकतर फरियादियों को निराशा ही हाथ लगी। जिले के सभी थानों पर सुनवाई के बाद भी एक तिहाई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार ने कप्तानगंज थाने में जनसुनवाई की। साथ ही कप्तानगंज थाने का जायजा भी लिया। थाना परिसर की साफ़ सफाई के लिए निर्देशित किया। मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। अभिलेखों तथा माल खाने के निरीक्षण के बाद समस्याओं के निदान के लिए जितनी जल्दी संभव हो प्रयास करने की हिदायत दी। छह मामलों में चार का निस्तारण किया गया। कलवारी में प्रभारी निरीक्षक जयवर्धन सिंह की अध्यक्षता में हुई जन सुनवाई में भूमि विवाद के चार मामले आए, जिसमें से किसी भी का निस्तारण नहीं हो सका। लालगंज समाधान दिवस में दो मामले आए थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में समाधान दिवस आयोजित था। इसमें एक पुलिस व एक राजस्व विभाग से संबंधित था किसी का निस्तारण नहीं हो सका। पैकोलिया में आठ में तीन मामले निपटाए गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार तथा राजस्व निरीक्षक भानुप्रताप सिंह की देखरेख में समाधान दिवस आयोजित था। सभी मामले भूमि संबंधित होने से पांच को लेखपाल को मौके पर जाकर एक सप्ताह में निस्तारित कराने का आदेश दिया गया है। सोनहा में समाधान दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार भानपुर नवीन प्रसाद ने की। चार शिकायतें मिलीं, जिसमें दो का निस्तारण हुआ है। गौर में प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर ने जनसुनवाई की। छह राजस्व संबंधी मामले आए, जिसमें दो का निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए संबंधित लेखपालों को निस्तारण के लिए दिया गया। वाल्टरगंज में पांच मामले राजस्व से जुड़े आए लेकिन किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस का हकीकत जानने यहां सीओ सदर आलोक सिंह में जरूर पहुंचे थे। समाधान दिवस से गायब रहने वाले लेखपालों पर  नाराजगी जताई। अनुपस्थित लेखपालों को थानाध्यक्ष से नोटिस जारी करने की बात कही। समाधान दिवस रजिस्टर पर कॉलम पूरा नहीं करने वाले लेखपालों से जवाब तलब किया। सीओ सीधे थाने पर आए फरियादियों से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं जानीं। निपटाने के लिए संबंधित को प्रार्थना पत्र भी दिए। नगर थाना में 11मामले आए जिसमें एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित तथा 10 मामले राजस्व के। थाना प्रभारी राम अशीष यादव ने बताया कि किसी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। दुबौलिया थाने में तहसीलदार मो.जसीम व थाना प्रभारी पकंज सिंह ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी राजस्व से सम्बन्धित थे। एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया शेष में राजस्व व पुलिस टीम बनाकर निस्तारण के लिए कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें