फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टूट रहे डिवाइडर, जख्मी हो रहे राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शहर की सड़कों के बीच बने डिवाइडर पर रेडियम या रिफ्लेक्टर टेप न लगी होने से आए दिन वाहन उनमें टकराते रहते हैं। स्थिति यह है कि वाहनों की टक्कर लगने से यह डिवाइडर टूटते जा रहे हैं, और दुपहिया वाहन चालक जख्मी हो रहे हैं। विशेष बात यह है कि नगर पालिका प्रशासन इनको न तो ठीक करा रहा है, और न ही बचाव और चेतावनी के लिए रेडियम का इंतजाम कर रहा है।
शहर में गांधीनगर क्षेत्र व मालवीय रोड पर तकरीबन आठ किमी में डिवाइडर का निर्माण करवाया गया है। इनका निर्माण हुए पांच साल से अधिक समय बीच चुका है, लेकिन इनके शुरुआती व अंतिम छोर पर रेडियम नहीं लगवाया गया। नतीजतन अब तक सैकड़ों वाहनों की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। वाहनों पर सवार भी घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही।
विज्ञापन

-
केस नंबर-1
20 फरवरी की रात शादी में आए थे। रात में लौटते हुए बाइक से जाते हुए रंजीत चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गए। इस हादसे में सिर और हाथ में चोट आई है।
-राधेश्याम, महसो क्षेत्र निवासी
-
खरीदारी के लिए मुख्यालय आए थे। यहां से देर शाम लौटते हुए देर रात फौव्वारा चौराहे के निकट डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और उससे टक्कर हो गई। इस हादसे में पैर में चोट आई है।
-जीवन, हर्रैया क्षेत्र निवासी

यह जगह हैं डेंजर जोन
मालवीय रोड पर फौव्वारा चौराहा, बैरिहवा चौराहा, बेबीडॉल हॉस्पिटल, रौता चौराहा, बादशाह टॉकीज, करतार तिराहा, रंजीत चौराहा, रोडवेज तिराहा, पांडेय स्कूल तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिद्धविनायक मैरिज हाल व हीरो एजेंसी के सामने डिवाइडर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। शास्त्री चौक से कंपनीबाग रोड पर एडीएम आवास के सामने, कंपनीबाग में मलहोत्रा मेडिकल स्टोर के सामने, टाउन क्लब, गांधीनगर में हनुमानगढ़ी, जीआईसी के सामने, बेलवाडाड़ी मोड़ व नगर पालिका कार्यालय के सामने भी डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन

-
दुरुस्त किए जाएंगे डिवाइडर
मालवीय रोड को पीडब्ल्यूडी को देने की तैयारी चल रही है। वहीं गांधीनगर पहले से पीडब्ल्यूडी के अधीन है। जल्द ही इसके लिए वार्ता कर बेहतर इंतजाम किया जाएगा।

-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें