फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 23 Feb 2023 03:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर विकास खंड मुख्यालय पर तैनात सफाईकर्मी कैलाशनाथ की बुधवार को दोपहर सुरैला साइस मिल के पास हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से डाक लेकर जिला मुख्यालय पर जा रहे थे।

विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के सुदर्शन नगर गांधीनगर निवासी कैलाश नाथ पुत्र अशोक कुमार की तैनाती परशुरामपुर ब्लाक पर थी। प्रतिदिन वह परशुरामपुर से जिला मुख्यालय डाक लेकर जाते थे। प्रतिदिन की भांति बुधवार को कैलाश डाक लेकर परशुरामपुर ब्लाक मुख्यालय से जिले के लिए अपनी बाइक से निकले। सुरैला स्थित राइस मिल के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने कैलाश की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे उन्हें काफी चोटें आयी।

एम्बुलेंस से सीएचसी परशुरामपुर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने कैलाशनाथ को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। परशुरामपुर के सहायक विकास अधिकारी अवधेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें