फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रामनवमी पर बभनान में जगह-जगह हुआ भंडारा

Tue, 08 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। भगवान श्रीराम और सीता की झांकी के साथ निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बभनान में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

चैत्र रामनवमी पर नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर दस महागौरी नगर में स्थित महागौरी सिद्धपीठ पर श्रीराम, सीता, हनुुमानजी व भगवान शिव की झांकी सजाई गई। रविवार देर शाम भजन-कीर्तन के बीच शोभायात्रा निकली।
सबसे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने आरती उतारी। शोभायात्रा गुड़मंडी, सब्जीमंडी, मेनचैक, विजयनगर तिराहा, पूर्वी रेलवे क्रासिंग, लक्ष्मीबाई नगर, बागेश्वर नगर होते हुए महागौरी नगर पहुंचकर समाप्त हो गईं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल सोनी, रविंद्र कसौधन, राजेश कमलापुरी, राधेश्याम जयसवाल, पंडित अमन शुक्ला, आदि मौजूद रहे।띈
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें