फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, केस

Sun, 22 Jun 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के चक बंजारीजोत गांव के पास उसी गांव की पार्वती देवी की शुक्रवार को सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतका के बेटे दिलीप ने तहरीर दी है कि उनकी 60 वर्षीय मां पार्वती देवी शुक्रवार को सुबह नित्यक्रिया के लिए राम जानकी मार्ग पर गई थी। किसी वाहन के चालक ने तेज गति व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रकेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच चौकी प्रभारी गायघाट राममणि उपाध्याय को दी गई है। संवाद
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में मारपीट, केस दर्ज
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने पारिवारिक विवाद में मारपीट का केस दर्ज किया है। विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी इसी वर्ष मई में इसी परशुरामपुर थानाक्षेत्र के बासुदेव के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही पति दिल्ली चले गए। आरोप है कि गांव की ही एक महिला से उनके पति का दिल्ली में संबंध हो गया। विरोध किया तो पति ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। मायके में सूचना दी और वे लोग ससुराल आए तो उन्हें भी मारपीट कर धमकाया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
छेड़खानी के विरोध पर धमकी, केस दर्ज
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने कक्षा नौ की छात्रा से छेड़खानी के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कक्षा नौ में पढ़ती है। साइकिल से स्कूल जाती है। आरोप है कि स्कूल जाते समय रास्ते में आरोपियों ने छेड़खानी की। स्कूल बंद होने के बाद घर आकर उससे उल्टी-सीधी बात की। चार जून को घर पर आकर बेटी को अपना नंबर देने लगे। विरोध पर बेटी का हाथ पकड़ लिया। बार-बार मोबाइल पर फोन कर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी विकास, प्रदीप, अंकित और शंकर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

चाऊमीन की दुकान पर मारपीट
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार में शनिवार रात लगभग 7 बजे फास्ट फूड की दुकान पर मारपीट हो गई। ग्राहक सत्य प्रकाश पाल (32) निवासी ककरौली चाऊमीन खरीद रहे थे। कुछ लोग आए और सत्य प्रकाश की पिटाई कर भाग गए। शोर सुनकर महादेवा चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय पहुंचे, लेकिन आरोपी भाग निकले थे। संवाद
मारपीट में पांच महिलाओं समेत सात भेजे गए जेल

कप्तानगंज। हरैया थाना क्षेत्र के लबदहा में मारपीट के मामले में सात लोगों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में पाबंद करते हुए एसडीएम हरैया कोर्ट में शनिवार देर शाम पेश किया। एसडीएम ने अब्दुल गफ्फार और नौशाद व पांच महिलाओं को जेल भेज दिया। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि जमीन विवाद में आए दिन मारपीट होती थी। इसलिए दोनों पक्ष के लोगों को जेल भेजा गया है। संवाद
अधिशासी अधिकारी ने दर्ज कराया केस
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। नगर पंचायत हर्रैया के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने तहरीर दी है कि 19 जून को ट्रक चालक ने लापरवाहीपूर्वक धर्मशाला के सामने लगे पोल में टक्कर मार दी। साथ ही दो लाख एक हजार रुपये की लागत से बने डिवाइडर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। नगर थाने के मदारपुर सिसवा निवासी राजाराम का आरोप है कि विपक्षियों ने न्यायालय के स्थगन आदेश की जानकारी होने के बाद भी जमीन का विक्रय कर दिया। फ्राड कर रजिस्ट्रार को खतौनी न दिखाकर दस्तावेज को वजुद में लाया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इसी गांव के रईश अहमद, मुहम्मद लतीफ, राजकुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद.
दहेज लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला
बस्ती। रुधौली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की दो घटनाओं में केस दर्ज किया है। रुधौली क्षेत्र में रह रहीं विवाहिता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी फरवरी 2023 में सिद्धार्थनगर डुमरियागंज के अजय से हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए मारपीट कर घर से भगा दिया गया। पुलिस अजय कुमार समेत चार पर केस दर्ज किया है। एक अन्य महिला ने तहरीर दी है कि उसकी मां की तबीयत खराब थी। इलाज के लिए मुंबई चली गई। आठ नवंबर 2024 को ससुराल लौटी। आरोप है कि यहां घर में घुसने नहीं दिया गया। कमरे में लगा मेरा ताला तोड़कर दूसरा ताला लगा दिया था। एक राय होकर जान से मारने की कोशिश की। सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें