फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बदलावों पर सचेत रहें वरिष्ठ नागरिक’

विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। समाज में आ रहे बदलाव, बढ़ रहे पारिवारिक संकट, रोजगार के लिए पलायन की स्थितियों में अनेक परिवारों में वृद्ध माता-पिता अलग-थलग पड़ गए हैं, ऐसे में वृद्धों को स्वयं सजग रहना होगा। उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए स्वस्थ समाज की रचना में सहयोग देना चाहिए। ये विचार एडीएम भगवान शरण पटेल ने रविवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के वार्षिकोत्सव अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए व्यक्त कीं।
विज्ञापन

 कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. वसीम अंसारी ने की। उन्होंने कहा कि 2006 में समिति का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर किया गया था, वह कारवां धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसे और विस्तार देने के लिए प्रयास जारी है। संचालन करते हुए महामंत्री श्याम प्रकाश शर्मा ने समिति के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।    
इस अवसर पर समिति की ओर से सत्येंद्र नाथ मतवाला, बटुक नाथ शुक्ल, भद्रसेन सिंह बंधु, चंद्रबली मिश्र, आतिश सुल्तानपुरी, डॉ. रामदल पाण्डेय, डॉ. कमलेश पांडेय, जेपी पाण्डेय, जयप्रकाश स्वतंत्र, रामदत्त जोशी, रामयज्ञ मिश्र, इं. प्रेमशंकर शुक्ल, शेर बहादुर सिंह, डॉ. रामदुलारे पाठक, सुरेश खत्री को सम्मानित किया गया। ताजिर बस्तवी, शाहिद बस्तवी, रामकमल वर्मा, हरीश दरवेश, लालमणि प्रसाद, डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी, अजमत अली सिद्दीकी आदि ने रचनाओं के माध्यम से वर्तमान सामाजिक विसंगतियों को स्वर दिया। मुरलीधर द्विवेदी, शीतला प्रसाद पाण्डेय, विक्रमादित्य मिश्र, पेशकार मिश्र, संतराम द्विवेदी, अयोध्यानाथ पाण्डेय, विनय कुमार श्रीवास्तव, राम अचल पाण्डेय के साथ ही अनेक वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें