नगर थाना क्षेत्र के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पोखरनी चौराहे पर सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के बेटे की तहरीर पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ नंबर के आधार पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया निवासी अभय कुमार ने तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर को हमारे पिता अंबिका प्रसाद गांव के धनंजय तिवारी के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर किसी कार्य से जा रहे थे। पोखरनी चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने अचानक बाइक मोड़ दिया। जिस पर तीन सवारी बैठी थी।
उस बाइक से टक्कर लगने के बाद हमारे पिता मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी नगर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अंबिका प्रसाद के बेटे अभय कुमार की तहरीर पर मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।