फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घारी में लगी आग, मवेशी को बचाने में वृद्ध झुलसा

Sun, 01 Oct 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। थाना क्षेत्र के मानपट्टी में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से घारी में आग लग गई। उसमें बंधे दो मवेशी को बचाने में 60 वर्षीय वृद्ध झुलस गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 75 वर्षीय रामसागर घारी में सो रहे थे। अचानक घारी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे छप्पर में फैल गई। राम सागर घारी में बंधे एक भैंस की रस्सी काटने का प्रयास कर रहे थे। तभी छप्पर का मलबा उन पर गिर गया। आवाज सुनकर अगल-बगल सो रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उन्हें बचाया। परिवार के लोग राम सागर को सीएचसी रुधौली ले गए। प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने जिला अस्पतालफर कर दिया। वहां से भी डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हो मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें