फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधार वेस भुगतान के परीक्षण में उलझी बुजुर्गों की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर, बस्ती। समाज कल्याण विभाग की तरफ से बुजुर्गों, निराश्रित महिला व दिव्यांगजनों को प्रति माह एक हजार रुपये पेंशन दी जाती है। यह पेंशन उन्हें तीन-तीन माह की एक साथ दी जाती है। विभाग ने जुलाई में अप्रैल से जून की पेंशन उनके खातों में भेज दी, किंतु बुजुर्गों की पेंशन अभी तक जारी नहीं हुई है। हालात यह हैं कि जब से बुजुर्गों को यह पता चला कि निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगों की पेंशन जारी हुई है बैंक व ग्राहक सेवा केंद्रों पर जाकर पेंशन जांच करा रहे हैं, जबकि विभाग यह तर्क दे रहा है कि आधारबेस पेंशन भुगतान के परीक्षण में बुजुर्गों की पेंशन उलझी हुई है।
विज्ञापन




पिछली बार मार्च में पेंशन मिली थी, चार माह बीत गया है, अब तक नहीं आई है। निराश्रित महिलाओं का जुलाई में ही आ गया किंतु हमारी अब तक नहीं आई।
-सुदामा चौधरी दौलतचक।
-


पेंशन हम बुजुर्गों के लिए बड़ा सहारा है। तीन महीने जब पूरे होते हैं तो पेंशन की धनराशि से जरूरत का समान खरीद लेते हैं, किंतु इस बार चार माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पेंशन नहीं आई।
-काशीराम मिश्र खखोड़ा।
-


मेरे पास और कोई सहारा नहीं है। पेंशन से अपनी जरूरतें पूरी होती हैं। उम्र अस्सी वर्ष से अधिक है, चलना भी मुश्किल होता है।
-मधुबन अग्रहरि कलवारी मुस्तहकम।
-


निराश्रित महिलाओं व दिव्यांगजनों की जब से पेंशन आई है तब से बैंक व ग्राहक सेवा केंद्र पर जाकर पेंशन जांच करा रहे हैं, न आने के कारण निराशा ही मिलती है।
विज्ञापन

-भवानीफेर चकदहा।



बुजुर्गों की पेंशन आधार बेस होनी है, जिसके ट्रायल के लिए जिले से तीस से चालीस पेंशनरों का विवरण भेजा गया है। इनका सफल भुगतान होने के बाद सभी की पेंशन जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-श्रीप्रकाश पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें