फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनशिकायतों के निस्तारण में सक्रियता दिखाएं अधिकारी

Sun, 19 Oct 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
समाधान दिवस में डीएम रवीश गुप्ता को समस्या से अवगत कराते ग्रामीण- सूचना - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम रवीश गुप्ता ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को सचेत किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। समय सीमा के भीतर गुणवत्ता परक ढंग से शिकायतों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

इससे शिकायतकर्ता भी संतुष्ट होना चाहिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सहजता के साथ बात करें। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उसका त्वरित समाधान करें। जरूरत पड़ने पर स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। भूमि संबंधी मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाए। निस्तारण करते समय अधिकारी शिकायतकर्ताओं से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क जरूर करें।
एसपी अभिनंदन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण कराए। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 मामलें प्राप्त हुए। जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 19, समाज कल्याण, विद्युत, कृषि, वन एवं पूर्ति विभाग के एक-एक मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ अजय कुुमार सिंह, परियोजना निदेशक राजेश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, डिप्टी सीएमओ डाॅ. एके चौधरी मौजूद रहे। हर्रैया संवाद के अनुसार, एसडीएम सतेंद्र कुमार सिंह ने जनसुनवाई की। त्योहार के चलते यहां फरियादियों की संख्या कम रही।
कुल 42 मामले दर्ज किए गए। सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि लापरवाही हुई तो संबंधित कर्मियोें पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व विभाग 18, पुलिस नौ, विकास आठ, विद्युत पांच और अन्य विभागों के दो मामले सामने आए। सीओ हर्रैया संजय सिंह, तहसीलदार अभय राज, नायब तहसीलदार शालिनी पटेल, श्रषभ सिंह आदि मौजूद रहे।
भानपुर संवाद के अनुसार एसडीएम हिमांशु कुमार ने समाधान दिवस में सुनवाई की। यहां कुल 14 मामले दर्ज हुए। मौके पर एक भी मामले का समाधान नहीं हुआ। अधिकतर मामले पुलिस व राजस्व से जुड़े रहे। शेष बिजली व अन्य विभागों से संबंधित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें