फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालयों में लटके रहे ताले

Tue, 20 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त मोर्चा से संबद्ध संगठनों के कर्मचारी मांगों को लेकर मंगलवार को हड़ताल में शामिल हुए। कई कार्यालयों में तालाबंदी रही। कलेक्ट्रेट संघ के कर्मचारी, वन विभाग, सिंचाई, उद्यान, नगर पालिका परिषद, शिक्षणेतर कर्मचारी संघ, आईटीआई, पीडब्लूडी और नियमित वर्क चार्ज  कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने काम नहीं किया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष डॉ. जमाल अहमद कहा कि वह आवश्यक सेवा से जुड़े हैं और नहीं चाहते कि जनता को हड़ताल से असुविधा हो। मगर सरकार ने आंदोलन के लिए बाध्य कर दिया है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष  उमेश सिंह ने कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। राज्य कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व चतुर्थ श्रेणी महासंघ के राम सूरत यादव, डीपीए वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीपी सिंह ने मांगों को लेकर सरकार के रवैये की निंदा की।

पीडब्लूडी वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, जवाहर प्रजापति, जितेन्द्र कुमार, रंगीलाल, जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में डीएम कार्यालय पर धरना दिया। इस मौके पर प्रांतीय  संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्रा, श्याम लाल चौधरी, उदयराज, राम गनेश, विनोद अग्रहरि, राम नरेश, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के डॉ. कृष्णनंद पांडेय,  सहित अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें